रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Ways To Boost Immunity In Hindi
आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता कितनी मजबूत है इस बात का पता सर्दियों के मौसम में ही चलता है। खासकर मौसम में बदलाव होने पर जब आप बीमार पड़ते हैं। बार बार बीमार पड़ना कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की निशानी है। हालांकि, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम या इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इम्यूनिटी मजबूत करने के यहां हम आपको पांच आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं। इससे आप न सिर्फ आम वायरल इन्फेक्शन से सुरक्षित रहेंगे बल्कि गंभीर बीमारियां भी आपके आसपास नहीं भटकेगी।
