कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity

Immunity Booster Herbs And Spices: कोरोना वायरस संक्रमण में बड़ों के साथ बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है, बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने और उन्हें कोरोना वायरस जैसे संक्रमण उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए यहां हम कुछ औषधियों के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 31, 2021, 6:34 PM

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity photo icon1/5

बच्‍चों की इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले पॉवरफुल हर्ब - Most Powerful Immune-Boosting Herbs

कोरोना वायरस महामारी में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है की तीसरी वेब में यह वायरस बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत रखना हर माता-पिता के लिए जरूरी है। बच्चों की इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए खासकर बच्चों की डाइट पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बच्‍चों को अनहेल्‍दी फूड से दूर रखें। बच्चों को उन्हीं चीजों का सेवन कराएं जिससे उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिले ताकि उनकी इम्‍यूनिटी भी बूस्ट हो और वह संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहें। इसके अलावा बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ अन्‍य आसान तरीके भी हैं जिससे आप खेल-खेल में उनकी इम्‍यूनिटी बढ़ा सकते हैं। यहां हम चार ऐसी औषधियों के बारे में बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपने बच्चों की इम्‍यूनिटी को आसानी से बूस्‍ट कर सकते हैं इसके लिए आपको ज्‍यादा पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली यह चीजें आपके घर में ही मौजूद हैं।

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity photo icon2/5

तुलसी - Tulsi

तुलसी को भारतीय सनातन परंपरा में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इसके औषधीय गुण हैं, जो इंसान को निरोगी रखते हैं। तुलसी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं साथ ही कई जटिल रोगों को आप से दूर रखती है। तुलसी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सिर्फ फ्लू ही नहीं बल्कि फेफड़ों व श्‍वसन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होती है। आप अपने बच्चों को नियमित रूप से तुलसी की 2-4 पत्तियां खिला सकते हैं या आप अपने बच्चों को तुलसी के पत्तों को खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।  Also Read - गर्मी में हाथों की स्किन काली हो गई है, तो ये 5 घरेलू उपाय करें इस्तेमाल

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity photo icon3/5

आंवला - Amla

आयुर्वेद के अनुसार आंवले को एक बेहतरीन औषधि माना गया है। इम्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन सी युक्त आंवला बहुत ही कारगर है, इसमें एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह एंटी-एजिंग भी होता है जो उम्र बढ़ने को रोकता है। आंवले को आप एक ताजे फल के रूप में सेवन कर सकते हैं। अगर सीजन नहीं है तो इससे बने दूसरे उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। आंवला किसी भी रूप में उतना ही पोषण प्रदान करता है जितना कि जब उसका उत्पादन होता है। आप अपने बच्चों को आंवले का सेवन करा सकते हैं।

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity photo icon4/5

हल्दी - Haldi

हल्दी एक हेल्‍दी मसाला है। हल्‍दी खाने से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जाता है। इसके कई फायदे हैं। हालांकि, यह कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर है या नहीं, ऐसा कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। मगर यह वायरल संक्रमण कम करने में फायदेमंद है। यह एक तरह का इम्यूनिटी बूस्टर भी है। सर्दी जुकाम में फायदेमंद होता है। इसे आप अपने बच्चों को दूध में उबालकर दे सकते हैं।  Also Read - प्रेगनेंसी में बाईं करवट सोने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें सोने की सही पॉजिशन

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले मजबूत कर लें अपने बच्‍चों की इम्‍यूनिटी, इन 4 औषधियों से बढ़ाएं Immunity photo icon5/5

शहद - Shahad

शहद को अक्सर आयुर्वेदिक औषधियों के साथ सेवन करने के लिए चिकित्सक सलाह देते हैं हालांकि शहद भी एक औषधि ही है। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह गले में खराश, सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों में फायदेमंद है। आप इसका सेवन गुनगुने दूध में स्मूदी, शेक आदि में मिलाकर बच्चों को दे सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source