1 देसी चीज से कम हो सकता है आपका ब्लड शुगर!
Triphala for diabetes : आयुर्वेद में ऐसे ढेर सारे नुस्खे हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं और अगर तरीके से इन्हें फॉलो किया जाए तो ये आपको उस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है डायबिटीज, जो कई दूसरी बीमारियों की प्रमुख वजह है। डायबिटीज को जड़ से खत्म करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि ये आपकी जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। डायबिटीज (Diabetes in hindi) में आपका ब्लड शुगर ऊपर-नीचे होता रहता है, जिसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं लेकिन आप आयुर्वेद में लिखी कुछ चीजों की मदद से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसी है जड़ी-बूटी त्रिफला के बारे में, जो डायबिटीज में आपके लिए 'संजीवनी' (Triphala for diabetes) का काम कर सकती है।