गर्मियों में गोंद कतीरा खाते वक्त न करें यह गलतियां
गर्मियों में अक्सर लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) का सेवन करते हैं। गोंद कतीरा को आयुर्वेद में शरीर को ठंडक देने वाला, ताकत बढ़ाने वाला और डिहाइड्रेशन से बचाने वाला तत्व माना गया है। गोंद कतीरा को लोग अक्सर रातभर पानी में भिगो देते हैं। पानी में गोंद कतीरा फूलने के बाद जेली जैसा बन जाता है। इसके बाद सुबह खाली पेट, जूस या अन्य ड्रिंक में गोंद कतीरा को मिलाकर पिया जाता है। यूं तो गर्मियों में गोंद कतीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन गोंद इसे गलत तरीके से खाने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इसे खाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और उन गलतियों के कारण क्या समस्याएं हो सकती हैं।
