hamburger icon
A
Read in English

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है?

Worst Exercise For Back Pain: कई ऐसी एक्सरसाइज हैं, जो कमर दर्द की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती हैं। इस लेख में जानें बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 8, 2023, 5:03 PM

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon1/6

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज - Avoid These Exercise If You Have Back Pain

हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। एक्सरसाइज करने से बॉडी में लचीलापन आता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन अगर आप बिना सोचे समझे कोई भी एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर विपरीत असर भी पड़ सकता है। अक्सर देखा जाता है कि जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें कुछ लाइट एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार लोग दूसरों की देखा-देखी जिम में जाकर एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। जबकि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपको कमर में दर्द की समस्या है, तो ऐसे में आपको कुछ एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी कई एक्सरसाइज होती हैं, जिन्हें करने से आपके कमर दर्द की समस्या और बढ़ सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कमर दर्द की समस्या में करने से बचना चाहिए।

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon2/6

हाई जंप

हाई जंप करने से घुटने मजबूत बनते हैं और शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। यह एक्सरसाइज पूरी बॉडी को टोंड करने के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन अगर आप कमर दर्द की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हाई जंप करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करते समय कमर पर अधिक दबाव पड़ता है। इसकी वजह से आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।  Also Read - कम उम्र में लगातार कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की समय पर पहचान की जरूरत

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon3/6

लंजेस

लंजेस करने से लोअर बॉडी की मसल्स मजबूत बनती हैं और पैर टोन होते हैं। लंजेस करने से आपके ग्लूट्स, थाइस, काफ और क्वाड मसल्स पर एक साथ फोकस पड़ता है। लेकिन अगर आपको कमर दर्द की शिकायत है, तो आपको इस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए। क्योंकि लंजेस करने की वजह से आपकी लोअर बैक पर दबाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से कमर का दर्द बढ़ सकता है।

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon4/6

क्रंचेज

यह एक्सरसाइज साइड फैट को कम करने के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कमर और साइड पर जमा चर्बी कम हो सकती है। लेकिन अगर आपको पहले से ही कमर दर्द की समस्या है, तो क्रंचेज करना आपके लिए बेहतर विकल्प नहीं है। इससे आपके कमर में दर्द बढ़ सकता है। अगर इस एक्सरसाइज को ठीक ढंग से नहीं किया गया, तो इससे पीठ में दर्द भी हो सकता है।  Also Read - गर्मियों में भी रहता है कमर और घुटनों में दर्द तो ये सर्दियों की अकड़न नहीं बल्कि कोई बीमारी हो सकती है

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon5/6

सिट-अप्स

सिट-अप्स करने से पीठ और पेट की मसल्स मजबूत बनती हैं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। लेकिन जिन लोगों को कमर में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें सिट-अप्स करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज के दौरान कमर पर अधिक भार पड़ता है, जिससे बैक पेन की समस्या कई अधिक बढ़ सकती है। अगर इस एक्सरसाइज को ठीक ढंग से न किया जाए, तो कमर में मोच भी आ सकती है। इसलिए अगर आप पहली बार सिट-अप्स कर रहे हैं, तो इसे करने की विधि जान लें।

कमर दर्द को और बढ़ा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें  बैक पेन के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज कौन सी है? photo icon6/6

लेग लिफ्ट्स

लेग लिफ्ट्स को कोर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से बैली और हिप्स पर जमा फैट कम सकता है। लेकिन अगर आपको पहले से ही कमर दर्द की समस्या है, तो इस एक्सरसाइज को न करें। दरअसल, इस एक्सरसाइज के दौरान दोनों टांगों को एक साथ ऊपर उठाना होता है, जिससे कमर पर अधिक दबाव पड़ता है। इससे कमर और पीठ का दर्द और अधिक बढ़ सकता है।  Also Read - प्रेगनेंसी में क्यों होने लगती है कमर दर्द की परेशानी? डॉक्टर से जानें कम करने के उपाय