मानसून के कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
Vegetables Not To Eat During Monsoon: मानसून यानी बारिश के मौसम में हमें गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन इस मौसम में बीमार होने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। दरअसल, इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में इंफेक्शन, वायरल और फूड पॉइजनिंग होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में, आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बारिश के मौसम में हमें कुछ सब्जियों को खाने से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण सब्जियों में फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं। ऐसे में, जब आप अनजाने में इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए -
