किन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद?
Side Effects Of Honey: शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। शहद में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी भी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Not Consume Honey In Hindi)?