दूध में अश्वगंधा और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदे
Ashwagandha and Turmeric Milk : रात में सोने से पहले अक्सर हम 1 गिलास दूध पीते हैं, क्योंकि यह न सिर्फ आपके शरीर के लिए जरूरी होता है बल्कि इससे आपको अच्छी और गहरी नींद भी आती है। कई लोग दूध में मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स को मिक्स करके पीना पसंद करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होने की संभावना होती है। ऐसे में आपको नैचुरल उपायों को अपनाने की जरूरत है, जिससे आपको नुकसान होने के बजाय फायदे पहुंच सके। इन नैचुरल चीजों में अश्वगंधा और हल्दी का मिश्रण भी शामिल है। जी हां, दूध में हल्दी और अश्वगंधा को मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि इससे नींद भी बेहतर की जा सकती है। आइए जानते हैं सोने से पहले दूध में अश्वगंधा और हल्दी को मिलाकर पीने से क्या होता है?
