चेहरे पर अश्वगंधा उबटन लगाने के फायदे
Ashwagandha Ubtan Benefits in Hindi: अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए अश्वगंधा का उपयोग किया जाता है। अश्वगंधा सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए कई लोग अश्वगंधा पाउडर का इस्तेमाल चेहरे पर भी करते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। यह रंगत को निखारता है और स्किन को टोन करता है। अगर आप चेहरे पर अश्वगंधा उबटन लगाएंगे तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर अश्वगंधा का उबटन लगाने से क्या होता है (Chehre Par Ashwagandha Ubtan Lagane se Kya Hota Hai)?