सर्दियों में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे
Health Benefits Of Arjun Bark Kadha: सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में अर्जुन की छाल का काढ़ा किसी औषधि से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल, एंटी-एथेरोजेनिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हार्ट हेल्थ को सुधारने में प्रभावी होता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सर्दियों में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -