अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं?
क्या आप नैचुरल तरीके से अपने शरीर के दोषों को दूर करना चाहते हैं? अगर हां, तो अर्जुन की छाल आपके लिए बेस्ट हो ( Arjun ki chhal ke fayde in hindi ) सकती है। जी हां, आयुर्वेद की तमाम जड़ी-बूटियों मेें अर्जुन की छाल को एक बेहतरीन जड़ी-बूटी मानी गई है। यह सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेस, कैटालेज और ग्लूटाथियोन के लेवल को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि अर्जुन की छाल में कफ, पित्त और वात, तीनों दोषों को संतुलित करने का गुण होता है। वहीं, अगर आप अर्जुन के छाल के गुणों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें दालचीनी को मिक्स करके काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इस मिश्रण के सेवन से कई तरह की तकलीफ हो दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?
