क्या इंजेक्शन से सच में वजन घट सकता है
Vajan Ghane Ka Naya Tarika: आजकल वजन घटाने वाले इंजेक्शन सोशल मीडिया पर हर जगह चर्चा में हैं। कई लोग इन्हें मैजिक वेट लॉस सॉल्यूशन मान बैठे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि इन इंजेक्शन को लेकर लोगों के मन में बहुत सारी गलतफहमियां हैं। सभी के मन में आने वाले इन सवालों को दूर करने के लिए हमने LH हीरानंदानी हॉस्पिटल और सैफी हॉस्पिटल और नमाहा हॉस्पिटल, मुंबई में बैरिएट्रिक, हर्निया और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अपर्णा गोविल भास्कर से बात की। उन्होंने वजन कम करने वाले इंजेक्शन से जुड़े 5 मिथकों के बारे में बताया। आइए जानते हैं सच क्या है।