Advertisement

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? डॉक्टर से जानें 5 चीजें, जिनसे साफ नजर आ सकती है स्किन

What To Apply On Face At Night: अगर आप अपने चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले कुछ चीजें अपने चेहरे पर लगाएं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By priya mishra
Updated : April 1, 2026 4:33 PM IST

रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Raat Ko Sone Se Pehle Chehre Par Kya Lagana Chahiye: हम सभी हर कोई चाहता है कि हमारी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे। लेकिन दिनभर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और थकान के कारण त्वचा थकी हुई और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, रात को सोने से पहले चेहरे की खास देखभाल करना जरूरी है। हम में से कई लोग सुबह के समय तो प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन रात के समय चेहरा धोते तक नहीं हैं। इसके कारण त्वचा पर गंदगी और मेकअप जमा रह जाता है, जिससे कई तरह त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले कुछ खास चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे अगले दिन आपकी त्वचा मुलायम, चमकदार नजर आएगी। आज इस लेख में नारायणा हॉस्टिल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर डिंपल कोठारी से जानते हैं कि रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे हमारी स्किन ग्लो कर सकते है? आइए जानते हैं-

नारियल तेल

आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह त्वचा पर नमी को बरकरार रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार महसूस होगी।

एलोवेरा जेल

रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। साथ ही, यह त्वचा की सूजन और जलन को भी कम करता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से मुंहासों, दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अगले दिन सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

Advertisement

शहद

आप चाहें तो रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे ग्लोइंग बनाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद मुहांसों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एक पतली परत शहद की लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

गुलाब जल

आप रात को चेहरा धोने के बाद गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रोम छिद्रों को साफ करता है और त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है। साथ ही, त्वचा को ठंडक पहुंचाने और उसे फ्रेश रखने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गुलाब जल को कॉटन बॉल की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे सुबह आपका चेहरा ग्लो करेगा।

कच्चा दूध

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। यह स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव करता है। साथ ही, त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए कच्चे दूध को कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अगले दिन सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें।