रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
Raat Ko Sone Se Pehle Chehre Par Kya Lagana Chahiye: हम सभी हर कोई चाहता है कि हमारी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे। लेकिन दिनभर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और थकान के कारण त्वचा थकी हुई और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, रात को सोने से पहले चेहरे की खास देखभाल करना जरूरी है। हम में से कई लोग सुबह के समय तो प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन रात के समय चेहरा धोते तक नहीं हैं। इसके कारण त्वचा पर गंदगी और मेकअप जमा रह जाता है, जिससे कई तरह त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले कुछ खास चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे अगले दिन आपकी त्वचा मुलायम, चमकदार नजर आएगी। आज इस लेख में नारायणा हॉस्टिल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर डिंपल कोठारी से जानते हैं कि रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे हमारी स्किन ग्लो कर सकते है? आइए जानते हैं-
