ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें
हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है और इसके लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करता है। लेकिन, त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं, कुछ घरेलू नुस्खे भी असरदार साबित हो सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने चंदन, नीम समेत कई घरेलू उपायों के बारे में बताया है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है। कुछ चीजें आपके घर पर आसानी से मौजूद रहती हैं। आप इनका इस्तेमाल करके त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं।