Advertisement

आंखों को ठंडक देने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, डार्क सर्कल की परेशानी भी होगी कम

Natural remedy for eye problem : अगर आप गर्मियों में आंखों को ठंडा रखना चाहते हैं, तो घर में रखी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : April 16, 2026 11:22 AM IST

आंखों को ठंडा कैसे रखें?

गर्मियों में कुछ लोगों को आंखों में जलन, खुजली जैसा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में फील होता है कि आंखों को ठंडक देने वाली चीज मिल जाती है, तो शायद हमें रिलैक्स फील होता। अगर आपको भी गर्मियों के दिनों में ऐसा फील होत है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। घर में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी आंखों को ठंडक मिल सकती है। बस हमारा ध्यान इन चीजों पर नहीं जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी आंखों को तुरंत ठंडक मिल सके। आइए जानते हैं गर्मियों में आंखों को ठंडा करने वाली कौन-कौन सी चीजें होती हैं?

आंखों को ठंडक दे खीरा

खीरे के इस्तेमाल से आप अपनी आंखों को ठंडक दे सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की थकान और सूजन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे के पतले स्लाइस में काट लें। फिर इसे आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। यह न सिर्फ आंखों को रिलैक्स करता है बल्कि डार्क सर्कल को हल्का करने में भी मदद करता है।

एलोवेरा जेल आंखों को दे आराम

आंखों को ठंडक देने के लिए आप एलोवेरा जेल दे सकते हैं। यह हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इसे हल्के हाथों से आंखों के आसपास लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। यह स्किन को नमी देता है, सूजन कम करने में प्रभावी हो सकताा है। इसके साथ ही एलोवेरा जेल लगाने से डार्क सर्कल की परेशानी भी कम हो सकती है।

Advertisement

आंखों पर लगाएं ठंडा दूध

गर्मियों में आंखों को ठंडक देने के लिए ठंडा दूध लगाएं। यह आंखों के आसपास की स्किन को पोषण देने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है। इसका प्रयोग करने के लिए कॉटन को ठंडे दूध में डुबोकर आंखों पर रखें और 10 मिनट बाद हटा लें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाता है और डार्क सर्कल को कम करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।

आंखों पर लगाएं आलू का स्लाइस

गर्मियों में आंखों को आराम देने के लिए आलू के स्लाइस को आंखों पर रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी आंखों की जलन कम होती है, बल्कि डार्क सर्कल की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आलू को छीलकर इसे पतले स्लाइस में काट लें। अब इसे 10 मिनट तक आंखों पर रख लें। इससे आंखों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

आंखों को ठंडक दे टमाटर

टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी आंखों को ठंडक प्रदान कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी आंखों पर टमाटर का रस या फिर टमाटर का स्लाइस रखते हैं, तो इससे आंखों में होने वाली जलन, सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह डार्क सर्कल को भी कम कर सकता है।