अंजीर और किशमिश का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Fig And Raisin Water In Hindi
Subah Anjeer or Kishmish ka Pani Peene ke Fayde: अंजीर और किशमिश, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स हैं। अंजीर विटामिन ए, बी1, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा सोर्स है। वहीं, किशमिश भी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, पोटैशियम और कॉपर का अच्छा सोर्स है। अक्सर लोग अंजीर और किशमिश का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। आप चाहें तो अंजीर और किशमिश का सेवन एक साथ पानी के रूप में कर सकते हैं। यानी आप अंजीर और किशमिश का पानी (Fig Raisin Water Benefits in Hindi) पी सकते हैं। अंजीर और किशमिश का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
