Ayurvedic Treatment Of Anemia 1
इंसान के शरीर में आयरन की मात्रा उसके वजन के अनुसार तीन से पांच ग्राम तक हो सकती है, लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में कम होने लगती है, तब शरीर में हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है। शरीर में खून की कमी हो जाती है। व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे आपको थकान महसूस होता है। काम करने में मन नहीं लगता है। सारा दिन आलस्य सा बना रहता है। वैसे, एनीमिया का आयुर्वेदिक उपचार भी मौजूद है। एनीमिया के कारण शरीर में आयरन की मात्रा में कमी आ जाती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान शरीर को यह होता है कि इससे शरीर में ऑक्सीजन की आवाजाही कम हो जाती है। इसी कारण शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती, जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया अर्थात् शरीर में खून की कमी हो सकती है। एनीमिया लौह तत्व, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड की कमी के कारण होता है। यह खून की कमी पुरुषों के मुकाबले औरतों में अधिक देखने को मिलती है। एनीमिया होने पर शरीर में थकान, कमजोरी, त्वचा में पीलापन, लगातार सिर में दर्द आदि लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप एनीमिया से ग्रस्त हैं, तो इसे आयुर्वेदिक उपचार से दूर करें। शरीर में खून की कमी होने पर उन आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे खून जल्दी बढ़ने लगे। जानें, किन आहार को खाने से आप एनीमिया से छुटकारा पा सकते हैं।