तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय

गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए आप कुछ खास आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी AIIA ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 7, 2026, 7:04 AM

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon1/6

गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

देश के विभिन्न राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में तेज धूप, लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं होना आम बात है। अब गर्मी है तो लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कोई न कोई तरीका तो खोजेंगे ही। इन दिनों अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और इससे राहत पाने के लिए कोई उपाय खोज रहे हैं तो अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की सलाह आपके काम आ सकती है। AIIA ने अपने सोशल मीडिया पेज पर गर्मियों से राहत दिलाने वाले 5 आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon2/6

आयुर्वेद में क्या है गर्मी का शरीर पर असर

आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है, जिससे शरीर में गर्मी, चिड़चिड़ापन, पसीना और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में खानपान और सही लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है। गर्मियों में पित्त दोष को संतुलित करने के लिए आयुर्वेद संतुलित आहार और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देता है।  Also Read - CRISPR से थैलेसीमिया का इलाज: अब “खून चढ़ाने” से मिलेगी आजादी? जानें क्या कहती है स्टडी

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon3/6

पानी और तरल पदार्थ

AIIA के अनुसार गर्मियों में बीमारियों से बचाव करने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। हाइड्रेशन के लिए गर्मियों में रोजाना 3 लीटर पानी, विभिन्न प्रकार के नेचुरल जूस, सत्तू का ड्रिंक, बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon4/6

सफेद प्याज खाएं

गर्मियों में लू लगने और बीमारियों से बचाव करने के लिए सफेद प्याज खाना फायदेमंद होता है। AIIA के अनुसार, सफेद प्याज में शरीर को अंदर से शीतल करने के गुण होते हैं। सफेद प्याज शरीर के अंदर के तापमान को संतुलित करने में मदद मिलती है। सफेद प्याज में मौजूद फ्रुक्टोज और फाइबर पाचन को गर्मी में सुस्त पाचन को ठीक करके कब्ज व पेट दर्द की परेशानी को भी कम करते हैं।  Also Read - क्या आयुर्वेद की मदद से डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है?

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon5/6

तुलसी के बीजों का पानी पिएं

गर्मियों में AIIA  हाइड्रेशन के लिए तुलसी का पानी पीने की सलाह देता है। तुलसी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर पाया जाता है, जो गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। गर्मियों में तुलसी के बीजों का पानी पीने से पेट की जलन, कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। तुलसी के बीजों का पानी बाल और त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। इस पानी को बनाने के लिए एक लीटर पानी में 2 चम्मच तुलसी के बीजों को डालकर छोड़ दें। तुलसी के बीजों को पानी में कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोए। इसके बाद पानी को पी लें।

तुलसी के बीजों के पानी से लेकर सफेद प्याज तक गर्मियों से राहत दिलाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय photo icon6/6

खस, चंदन और मोगरा का पानी

खस, चंदन और मोगरा का पानी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, चंदन में मौजूद शीतल गुण शरीर की जलन और थकान कम करते हैं। वहीं, मोगरा और खस की खुशबू गर्मियों में होने वाले मानसिक तनाव को कम करती है। गर्मियों में खस, चंदन और मोगरा का पानी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इससे पेट में दर्द, कब्ज और लू से बचाव करने में मदद मिलती है। (Image Generated by Chatgpt)  Also Read - भारत में बढ़ रहा है Pediatric Transplant का ट्रेंड, जानें क्या होता है यह

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source