Ajay Devgan and Kajol Married Life Secrets: अजय देवगन ने कहा कई बार उनकी और काजोल की नहीं होती घंटों तक बात, बताया अपनी मैरिड लाइफ में इस चुप्पी को ज़रूरी

अजय देवगन ने कहा है कि काजोल के साथ अगर वो एक कमरे में बंद भी हो जाएं तो कई घंटों तक उनके और काजोल के बीच कोई बात नहीं होती। (Kajol-Ajay Devgan Married Life Secrets)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : November 18, 2022 1:04 PM IST

1/5

क्या घर में नहीं करते काजोल-अजय देवगन आपस में बात !

फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) के अभिनेता अजय देवगन और सलाम वेंकी (Salaam Venky) की लीड एक्ट्रेस (काजोले (Kajol-Ajay Devgan Married Life) 2 दशकों से एक-साथ हैं और इन्हें एक परफेक्ट कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की पर्सनालिटीज बहुत अलग हैं। लेकिन, फिर भी दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल रखते हैं। काजोल (Kajol) बहुत ज़्यादा बोलने का शौक रखती हैं जबकि, अजय काजोल की तुलना में बहुत कम बोलते हैं। वहीं, अजय देवगन (Ajay Devvgan) ने तो यह भी कह दिया है कि काजोल के साथ अगर वो एक कमरे में बंद भी हो जाएं तो कई घंटों तक उनके और काजोल के बीच कोई बात नहीं होती। (Kajol-Ajay Devgan Married Life Secrets in Hindi)

2/5

क्यों नहीं होती अजय-काजोल के बीच ज़्यादा बातचीत ?

इन दिनों हर तरफ इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर अजय देवगन ने ऐसा क्यों कहा कि घंटों एक ही छत के नीचे रहने के बाद भी उनके और पत्नी काजोल के बीच बात नहीं होती। कुछ दिनों पहले ही एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में इस कपल ने अपनी शादी और एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों पर कई बातें खुलकर कीं। अजय देवगन ने कहा कि, हमने अपने पार्टनर्स को वैसे ही स्वीकार किया जैसे वह हैं। हम दोनों ने कभी-भी एक-दूसरे को ना तो बदलने की कोशिश की और ना ही बदलने के लिए कहा। (Ajay Devgan Relationship Tips) Also Read - बच्चों में कैंसर की पहचान कैसे करें? डॉक्टर से जानिए भारत क्या है Childhood Cancer की स्थिति

3/5

पार्टनर को देते हैं स्पेस

अजय ने यह भी कहा कि रिश्ते में पार्टनर को उनकी स्पेस देनी चाहिए। अजय देवगन ने कहा कि, कई बार एक ही कमरे में घंटों रहने के बाद भी हमारे बीच ज़रा-सी भी बातचीत नहीं होती और हम इस बात पर इस बात को पूरी सहजता से लेते हैं, हमें इसमें कुछ अजीब नहीं लगता। हम दोनों के लिए बस एक-दूसरे के साथ रहना महत्वपूर्ण है।

4/5

कभी, काजोल को अजय समझते थे घमंडी

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अजय देवगन और काजोल की मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों साथ काम कर रहे थे। लेकिन, अजय देवगन ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें तब काजोल पसंद नहीं आती थीं। अजय देवगन को काजोल तब बहुत बकबक करने वाले और घमंडी लगती थीं।  Also Read - 30 की उम्र में भी हो रही है हाई बीपी की समस्या? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे के कारण और कैसे करें बचाव

5/5

शादी की बात सुन लोग हो गए थे हैरान !

काजोल और अजय देवगन की शादी की खबरें जब आयीं तो इंडस्ट्री के लोगों ने भी यही कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है। क्योंकि, दोनों का व्यवहार और व्यक्तित्व एक-दूसरे से बहुत अलग है। लेकिन, आज दोनों एक-दूसरे के साथ हैं और खुश हैं।