hamburger icon
A
Read in English

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित

Air Pollution and Bone Health: यह हड्डियों और घुटनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करता है। कई रिसर्च में भी साबित हुआ है कि वायु प्रदूषण हड्डियों के घनत्व को कम कर देता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 30, 2025, 4:20 PM

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon1/6

क्या है वायु प्रदूषण और हड्डियों की सेहत में संबंध?

दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में दीवाली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। वायु प्रदूषण से सेहत और त्वचा बुरी तरह प्रभावित होती है। वायु प्रदूषण फेफड़ों और त्वचा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शरीर के अन्य अंगों को वायु प्रदूषण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वायु प्रदूषण हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है। वायु प्रदूषण हड्डियों और जोड़ों पर गहरा असर डालता है। यह हड्डियों और घुटनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करता है। कई रिसर्च में भी साबित हुआ है कि वायु प्रदूषण हड्डियों के घनत्व को कम कर देता है। इसकी वजह से हड्डियों से जुड़े रोग होने लगते हैं। श्री एक्शन बालाजी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के डायरेक्टर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट , स्पोर्ट्स इंजरी एंड ओर्थपेडीक डॉ. अखिलेश राठी बताते हैं, "वायु प्रदूषण सिर्फ सांस या त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण नहीं बनता है। यह साइलेंट बोन किलर भी होता है। यानी यह हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon2/6

घुटनों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण घुटनों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। दरअसल, जब प्रदूषण की वजह से शरीर में सूजन होती है, तो कार्टिलेज को नुकसान पहुंचता है। घुटने कमजोर होने लगते हैं और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। व्यक्ति को धीरे-धीरे चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर, बुजुर्गों को ज्यादा तकलीफ हो सकती है। Also Read - World Stroke Day 2025: क्या आपको पता है आपके दिमाग को भी नुकसान पहुंचा रहा है प्रदूषण, बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon3/6

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण में कई छोटे-छोटे कण होते हैं, जो शरीर में सूजन का कारण बन सकते हैं। सूजन की वजह से हड्डियों के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। इसकी वजह से हड्डियों की कैल्शियम डेंसिटी कम होने लगती है। ऐसे में हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। वायु प्रदूषण की वजह से फ्रैक्चर का जोखिम भी बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी बढ़ाता है।

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon4/6

बच्चे और युवा भी है इससे प्रभावित

कई लोगों को लगता है कि वायु प्रदूषण सिर्फ बुजुर्गों को प्रभावित करता है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह बच्चों और युवाओं को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। वायु प्रदूषण से बच्चों और युवाओं की सेहत काफी प्रभावित होती है। वायु प्रदूषण की वजह से शरीर में विटामिन डी का स्तर भी कम हो जाता है। इससे हड्डियों से जुड़े रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। Also Read - वायु प्रदूषण से कौन-कौन सी हार्ट डिजीज होती हैं? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon5/6

हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं?

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। हड्डियां मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। आप दूध, पनीर, बादाम और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। आपको हड्डियों की नियमित जांच भी जरूर करनी चाहिए। खासकर, 40 साल की उम्र के बाद हड्डियों की डेंसिटी की जांच जरूर करवानी चाहिए।

हड्डियों को कमजोर बना रहा है वायु प्रदूषण, घुटनों को करता है सबसे ज्यादा प्रभावित photo icon6/6

वायु प्रदूषण से बचाव कैसे करें?

अगर एक्यूआई बढ़ा हुआ है तो खुले में एक्सरसाइज करने से बचें। आपको सुबह की सैर पर जाने से बचना चाहिए। वायु प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनें। आपको इनडोर एयर क्वालिटी पर भी ध्यान देना चाहिए। Also Read - केवल फेफड़े ही नहीं स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है खराब हवा, वायु प्रदूषण के डैमेज से यूं बचाएं अपनी स्किन