मिलावटी मावा के नुकसान-Adulterated Mawa Side Effects
त्योहारों में मिलावटी मावा का कारोबार तेज हो जाता है। स्थिति यह होती है कि जगह-जगह पुलिस धर-पकड़ अभियान शुरू करती है। लेकिन, इसके बावजूद इन बनने वाली मिठाइयां बाजारों में बिकती हैं और लोग इन्हें खाते हैं। ये मिठाइयां सेहत के लिए नुकसानदेह होती हैं। दरअसल, मिलावटी मावा घटिया किस्म के मिल्क पाउडर, टेलकम पाउडर और सफेद केमिकल्स जैसे चूना और चॉक जैसी चीजों से बनाया जाता। इसलिए, इस तरह के मावे से बनी मिठाई खा कर आप बीमार पड़ सकते हैं, साथ ही ये कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
