प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये सीड्स
Seeds For Protein Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन न केवल मांसपेशियों की मजबूती, बल्कि हड्डियों को मजबूत करने और त्वचा व बालों को भी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए, तो इससे व्यक्ति की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही, पूरे दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। शरीर में प्रोटीन की कमी त्वचा और बालों की समस्या को भी बढ़ा देती है। ऐसे में, जरूरी है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद हो। अगर आपके शरीर में भी प्रोटीन की कमी है, तो आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में कुछ सीड्स को शामिल कर सकते हैं। जी हां, सीड्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप रोजाना सीड्स का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में किन सीड्स को शामिल कर सकते हैं -
