विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत

Vitamin B12 Rich Foods: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 6, 2025, 2:43 PM

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon1/6

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

Vitamin B12 Foods Sources: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरी है। विटामिन बी12 भी शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए के निर्माण, नसों को मजबूत बनाने और उनके कामकाज को बढ़ावा देने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शरीर में अगर इसकी कमी हो जाए, तो कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी, एनीमिया और याददाश्त कमजोर होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 कम है, तो आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon2/6

अंडा - Eggs For Vitamin B12

आमतौर पर, अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे की जर्दी में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में, शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना सुबह नाश्ते में उबले हुए अंडे या ऑमलेट का सेवन कर सकते हैं। अंडे का सेवन करने से विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी। Also Read - रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं ये चीज, पूरी होगी विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon3/6

दूध और डेयरी उत्पाद - Milk And Dairy Products For Vitamin B12

यदि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी है, तो आप दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इन सभी चीजों में विटामिन बी12 अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप रोजाना दूध, दही, पनीर, और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon4/6

मछली - Fish Vitamin B12

यदि आप मांसाहारी हैं, तो विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए मछली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सैल्मन, टूना और ट्राउट जैसी मछलियों में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मछली खाने से शरीर को विटामिन बी12 तो मिलता ही है। साथ ही, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। Also Read - क‍िस व‍िटाम‍िन की कमी से ज्‍यादा ठंड लगती है? जानिए सर्दियों में कौन सा विटामिन आपको गर्म रखता है?

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon5/6

सोयाबीन - Soyabean For Vitamin B12

शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का एक सबसे अच्छा सोर्स है। हालांकि, यह विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत होता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप सोया और सोया से बने उत्पादों जैसे टोफू, सोया मिल्क और सोया चंक्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत photo icon6/6

मशरूम - Mushroom For Vitamin B12

मशरूम को भी विटामिन बी12 का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। मशरूम में विटामिन बी-12 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। आप इसे सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं। Also Read - कमर दर्द का कारण है शरीर में इस विटामिन की कमी, जानिए विटामिन का सोर्स और उपचार

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source