ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए फूड्स
Foods To Control High BP: आजकल लोगों के बीच हाई बीपी एक आम समस्या बन गई है। यह मुख्यतः खराब जीवन शैली, अस्वस्थ खानपान के कारण होता है। जहां पहले यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल कम उम्र के लोग भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर, 140/90 से ऊपर ब्लड प्रेशर को हाई बीपी माना जाता है। वहीं, अगर ब्लड प्रेशर 180/120 से ऊपर है, तो यह खतरनाक माना जाता है। हाई बीपी की समस्या होने पर चक्कर आना, थकान, सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई और धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। हाई बीपी होने के कारण व्यक्ति में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डैमेज जैसी समस्या बढ़ जाती है। हालांकि हाई बीपी को दवाइयों की मदद से कंट्रोल करना पूरी तरह से आसान है। लेकिन अगर आप दवाइयां के भरोसे नहीं रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करेगा। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं (High BP Me Kya Khaye)?