इन 5 कारणों से होती है एसिडिटी और एसोफेगस में जलन, तुरंत आराम दिलाएंगे ये तरीके

कुछ लोग एसिडिटी, पेट में जलन और एसोफेगस में इरिटेशन के लिए सिर्फ अपने शरीर को दोष देते हैं। वो लोग अपनी आदतों और लाइफस्टाइल को सुधारने के बजाय सिर्फ अपने शरीर को कोसते रहते हैं। आज हम आपको एसिडिटी होने के 5 ऐसे कारण बता रहे हैं ​जिन्हें आप भी मानेंगे। साथ ही हम इन कारणों से बचने के उपाय भी बता रहे हैं।

Written by Rashmi Upadhyay | Published : October 16, 2020 7:23 PM IST

1/6

एसिडिटी के कारण- कुछ लोग एसिडिटी, पेट में जलन और एसोफेगस में इरिटेशन के लिए सिर्फ अपने शरीर को दोष देते हैं। वो लोग अपनी आदतों और लाइफस्टाइल को सुधारने के बजाय सिर्फ अपने शरीर को कोसते रहते हैं। आज हम आपको एसिडिटी होने के 5 ऐसे कारण बता रहे हैं ​जिन्हें आप भी मानेंगे। साथ ही हम इन कारणों से बचने के उपाय भी बता रहे हैं।

2/6

दवाओं का साइड इफेक्ट- कुछ दवाएं ऐसी भी होती हैं जिनके सेवन से भी एसिडिटी और एसोफेगस में जलन हो सकती है। जैसे कि अस्थमा, एंटी एलर्जिक, एंटीडिपेंटेंट्स और कुछ पेनकिलर का सेवन भी एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकती हैं। इससे निपटने के लिए आप अपने डॉक्टर से इन दवाओं को बदलने के लिए कह सकते हैं। यदि संभव हो तो डॉक्टर से पहले ही पूछ लें कि क्या आप इन दवाओं के साथ एंटासिड ले सकते हैं या नहीं। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

फूड एंड ड्रिंक्स- वसायुक्त खाद्य पदार्थ, मसालेदार भोजन, टमाटर, प्याज, लहसुन, पुदीना और चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थ और कॉफी, चाय, शराब और कार्बोनेटेड पेय जैसे पेय पदार्थ में एसिड होता है जो आपको एसिडिटी और एसोफेगस में जलन का कारण बन सकते हैं। इसलिए कार्बोनेटेड पेय पीने के बजाय, आप नारियल पानी, फ्रूट जूस, दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण होने वाली बेचैनी और एसोफेगेस की इरिटेशन को कम करने के लिए आप भोजन से एक घंटे पहले एक गिलास ताजा नींबू का रस भी पी सकते हैं।

4/6

स्मोकिंग- धूम्रपान न केवल आपके फेफड़ों के लिए हानिकारक है, बल्कि आपके शरीर में एसिड रिफ्लक्स को भी बढ़ा सकता है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन, कम भोजन नली में मौजूद स्फिंक्टर को शांत रखता है। इसलिए यदि आपको अक्सर एसिडिटी, पेट में दर्द या जलन होती है तो सिगरेट के सेवन से दूर रहें। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

बड़ा निवाला खाना- जब आप भोजन को बिना चबाए घूंट लेते हैं तो यह भी एसिडिटी का एक कारण बन सकता है। क्योंकि इस स्थिति में आपका खाना फूड पाइप में अटक सकता है जो दर्द और जलन का कारण बन जाएगा। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि खाने को चबा चबाकर खाएं।

6/6

फल और सब्जियों की कमी- जब आप फल और सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को प्रचुर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। जब बॉडी में फाइबर की सही मात्रा जाती है तो एसिडिटी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?