सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद

Sawan Born Baby: भगवान शिव के प्रिय सावन के महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का नाम भोले बाबा को खुश करने के लिए उनका नाम इन 5 अक्षरों से रखें उनपर हमेशा आशीर्वाद बना रहेगा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 1, 2025, 5:43 PM

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon1/6

सावन में जन्में बच्चे

Sawan me Janme Bachon ke Naam: सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है और इस महीने के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे भी काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सावन के महीना भगवान शिव का पसंदीदा होता है और इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चे भी भगवान को बहुत प्यारे होते हैं। जिन बच्चों का जन्म सावन के महीने में हुआ है, उनका नाम उसी खास महीने के अनुसार रखना चाहिए। सावन के महीने में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम कुछ खास अक्षरों से जुड़े होने चाहिए। इस लेख में हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon2/6

श अक्षर के नाम

ऐसा माना जाता है भगवान शिव को श अक्षर से शुरू होने वाले नाम बेहद पसंद है। जिन बच्चों का जन्म सावन के महीने में हुआ होता है, उनका नाम श से रखा जा सकता है, जिससे भगवान शिव खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद बच्चे पर रखते हैं। Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon3/6

प अक्षर के नाम

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को माता पार्वती से ज्यादा प्यारा कुछ नहीं लगता है और अगर सावन के महीने में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम प से रखा जाता है, तो इससे भगवान शिव खुश होंगे। खासतौर पर सावन में जन्मी लड़कियों के लिए प से शुरू होने वाले नाम ज्यादा शुभ होते हैं।

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon4/6

स अक्षर के नाम

ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत पसंद होता है और जिन बच्चों का जन्म सावन के महीनें में होता है उनका नाम अगर स अक्षर से ही रख दिया जाए तो इससे भगवान शिव बहुत खुश होते हैं। आप भी अपने बेटे या बेटी का नाम स से रख सकते हैं। Also Read - गुजरात में बेबेसिया संक्रमण से 2 शेरों की मौत, जानें यह वायरस इंसानों में फैलता है या नहीं?

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon5/6

ग अक्षर के नाम

कुछ लोगों का विश्वास है कि भगवान शिव को गंगा मां से बहुत प्यार है और वह उनकी जटाओं से भी बहती है। इसलिए सावन में जन्में बच्चों केलिए का नाम आप ग अक्षर से भी रख सकते हैं, जो आपके बच्चे के लिए काफी अच्छा रहेगा।

सावन में जन्में इन 5 अक्षर के नाम वाले बच्चे होते हैं बहुत भाग्यशाली, सदा भोले बाबा का रहता है आर्शीवाद photo icon6/6

न अक्षर के नाम

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को नंदी से बहुत प्यार है और अगर आप अपने बच्चों का नाम न से रखेंगे तो भगवान शिव को काफी अच्छा लगेगा। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - होम्योपैथी पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए कैसे काम करती है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source