सर्दियों में न खाए जाने वाले फल
आयुर्वेद हमारे द्वारा लिए जाने वाले सभी आहार को वात-पित और कफ से जोड़कर देखता है। वहीं सर्दियों के मौसम में वातावरण में वात और कफ दोषों की अधिकता होती है। यह वह समय होता है जब हमारी पाचन शक्ति तेज हो जाती है और हमें अधिक भूख लगती है। लेकिन अगर जुबान पर लगाम न लगाएं तो गलत खान-पान शरीर को नुकसान पहुंचाने और बलगम को बढ़ाने का काम करता है। अगर हम आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार चलें तो रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार सर्दियों में लोग पानी की कमी को पूरा करने के लिए फल खाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कुछ फल ऐसे हैं जो सर्दियों में स्वास्थ्य जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 फलों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको गलती से भी सर्दियों में नहीं खाना चाहिए।