दिल्ली में खुले 81 आयुष्मान आरोग्य केंद्र
देश की राजधानी दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र की शुरुआत हो चुकी है। आयुष्मान आरोग्य केंद्र की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ लोगों की बीमारी का इलाज नहीं बल्कि रोकथाम, जांच, परामर्श और संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तो प्राथमिकता देना है। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य केंद्र के 81 नए सेंटर खुलने के बाद ज्यादातर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आयुष्मान आरोग्य केंद्र दिल्ली सेंटर में क्या-क्या सुविधाएं फ्री मिलती हैं?, कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट बिल्कुल मुफ्त होते हैं? और किसे इसका फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं इन सभी सवालों का जवाब।
