बिना मीट-मछली के इस तरह पूरी करें प्रोटीन की कमी
How to Get Protein Without the Meat : हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो न सिर्फ मांसपेशियों की रिपेयरिंग करता है बल्कि कोशिकाओं और टिश्यूज के मरम्मत में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, प्रोटीन शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है। ऐसे में हमारे शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन की आवश्यकता होती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए मीट-मछली के अलावा कई वेजिटेरियन विकल्प भी हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं और मीट-मछली से परहेज करते हैं, तो कुछ अच्छे वेजिटेरियन प्रोटीन के सोर्स से अपने शरीर में प्रोटीन लेवल बूस्ट कर सकते हैं। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रोटीन की कमी को दूर करने वाले कुछ वेजिटेरियन सोर्स -
