Vitamin B12 का ओवरडोज लेने से होती है ये 8 परेशानियां! जानें दिन में विटामिन बी12 की कितनी मात्रा है जरूरी

Overdose of Vitamin B12 : विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अक्सर लोग सप्लीमेंट लेते हैं लेकिन इस विटामिन की ओवरडोज आपकी सेहत को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

Written by Jitendra Gupta | Published : February 8, 2023 8:17 PM IST

1/6

विटामिन बी12 की कितनी मात्रा है जरूरी

Overdose of Vitamin B12 : हमारे शरीर के लिए यूं तो हर विटामिन जरूरी होता है लेकिन कुछ विटामिन की कमी (Deficiency of Vitamin b12) आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। बहुत से लोग इन विटामिन की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट का यूज करते हैं लेकिन ये सप्लीमेंट आपके शरीर में बहुत बार विटामिन की मात्रा को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इन्हीं जरूरी विटामिन्स में से एक है विटामिन बी12, जिसकी कमी को दूर करने के लिए अक्सर लोग सप्लीमेंट लेते हैं लेकिन इस विटामिन की ओवरडोज आपकी सेहत को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की ओवरडोज (Overdose of Vitamin B12) से होने वाले शरीर को नुकसान।

2/6

1- विटामिन बी12 की कमी के लक्षण (Deficiency Of Vitamin B12 Symptoms)

एनर्जी महसूस न होना बहुत ज्यादा थकान रहना कमजोरी महसूस होना हल्का-हल्का सिरदर्द रहना दिल की अनियमित धड़कन और सांस सेने में तकलीफ स्किन पर पीलापन मुंह में छाले और मसूड़ों से खून आना गले में खराश लाल जीभ कब्ज, दस्त, मतली, भूख न लगना या गैस बने रहना हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन मांसपेशियों में कमजोरी और चलने में कठिनाई जोड़ों का दर्द देखने में परेशानी मानसिक बीमारी, याददाश्त खोना या व्यवहार में परिवर्तन ध्यान लगाने में मुश्किल  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

2-विटामिन बी12 के लिए इंजेक्शन (Injection Of Vitamin B12 In Hindi)

विटामिन बी12 के इंजेक्शन आमतौर पर खून की कमी को दूर करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं क्योंकि इस विटामिन की कमी से अक्सर ऐसा होता है। विटामिन बी12 इंजेक्शन दो प्रकार के होते हैंः 1-हाइड्रोक्सोकोबालामिन ( Hydroxocobalamin) 2-साइनोकोबालामिन (Cyanocobalamin)

4/6

3-विटामिन बी12 सोर्स (sources Of Vitamin B12 In Hindi)

अगर आप शाकाहारी और मांस या फिर डेयरी उत्पादों के छोड़कर कुछ दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं तो ऐसे फूड्स लें जिनमें विटामिन बी 12 की मात्रा काफी हाई होती है जैसे खमीर, फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल और सोया उत्पाद। मांस के विकल्प की बात करें तो 1-मीट 2-सैल्मन 3-दूध और अन्य डेयरी उत्पाद 4-अंडे Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

4-विटामिन बी12 की जरूरी मात्रा (Dose Of Vitamin B12 In Hindi)

विटामिन बी12 सप्लीमेंट आपके लिए तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक उनकी सही मात्रा ली जाए। एक हेल्दी व्यक्ति के लिए विटामिन बी12 की डेली डोज 2.4 माइक्रोग्राम है लेकिन इसकी थोड़ी सी ज्यादा मात्रा भी आपके लिए सेफ मानी जाती है। दरअसल आपके शरीर को इसकी ज्यादा से ज्यादा मात्रा की जरूरत होती है क्योंकि अतिरिक्त पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

6/6

5-विटामिन बी12 का ओवरडोज (Side Effects Of Vitamin B12 In Hindi)

विटामिन बी12 के ओवरडोज से आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें ये चीजें शामिल हैंः 1-चिंता 2-मुंहासे 3- त्वचा का लाल होना 4- सिरदर्द, मतली, उल्टी 5- दिल का दौरा 6-फेशियल पैरालिसिस 7-चेहरे का रूखापन 8-अनिद्रा  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां