मुंह में कैंसर की गांठ की पहचान कैसे करें?
मुंह का कैंसर यानि ओरल कैंसर धीरे-धीरे विकसित होने वाली एक घातक बीमारी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप शुरुआती दिनों में ही इसकी पहचान कर लेते हैं, तो इसका इलाज आसान हो जाता है। लेकिन अक्सर लोग इसे देरी से पहचान पाते हैं। वहीं, मुंह में दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। ऐसे में मुंह में कैंसर की गांठ की पहचान बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं मुंह में कैंसर की गांठ की पहचान कैसे करें?
