अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए सर्दियों में करें ये 5 आसन, जानें किस आसन से मिलेगा जोड़ों को संपूर्ण आराम

Yoga poses for arthritis pain : अगर आप भी सर्दी शुरू होते ही जोड़ों की परेशानी का शिकार हो जाते हैं तो इन 5 योगासन की मदद से आप जोड़ों के दर्द में आराम पा सकते है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये योगासन।

Written by Jitendra Gupta | Updated : December 7, 2022 8:01 AM IST

1/6

अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए ये 5 आसन

Yoga poses for arthritis pain : सर्दियों के दिनों में जोड़ों का दर्द अपने आप में ही किसी खतरनाक समस्या से कम नहीं है। इसके बाद जब बात अर्थराइटिस के दर्द की होती है तो बस समझ लीजिए कि आपकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सर्दियों में ये समस्या आम होती है और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 100 से ज्यादा अर्थराइटिस और जोड़ों के विकार से लोग परेशान होते हैं। दरअसल सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से जोड़ों के टिश्यू खुद पर ही हमला करना शुरू कर देते हैं और परेशानी बढ़ाने का काम करते हैं। सर्दियों में अक्सर जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, लालपन या फिर पैर को हिलाने-डुलाने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सर्दी शुरू होते ही जोड़ों की परेशानी का शिकार हो जाते हैं तो इन 5 योगासन की मदद से आप जोड़ों के दर्द में आराम पा सकते है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये योगासन।

2/6

1-पश्चिमोत्तासन (Paschimottanasana For Arthritis Pain)

अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते हैं, जिसमें से पश्चिमोत्तासन आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये योगासन न सिर्फ आपको स्ट्रेचिंग में मदद करता है बल्कि आपके सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इस योगासन को करते वक्त सांस अंदर और बाहर लेने की अवस्था को बनाएं रखें।  Also Read - Ectopic Kidney Cancer: मेदांता ने रोबोटिक सर्जरी से किया अत्यंत दुर्लभ किडनी के कैंसर का सफल इलाज

3/6

2-वीरभद्रासन (Virabhadrasana For Arthritis Pain)

सुनने में जितना ये आसान मजबूत और दमदार महसूस होता है ठीक उतना ही ये आसन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को लेट कर किया जाता है और इस आसन की मदद से आपको जोड़ों में लचीलता लाने में मदद मिलती है। इस आसन को करते वक्त कभी भी जल्दबाजी न करें क्योंकि इसमें चोट का खतरा भी रहता है।

4/6

3-चक्रवकासन (Chakravakasana For Arthritis Pain)

घुटने से लेकर हाथ और आपकी कलाई को मजबूती देने वाला ये आसन अपने आप में ही अर्थराइटिस के दर्द को दूर करने का काम करता है। ये आसन आपके कंधों और घुटनों से लेकर हिप्स की मांसपेशियों में लचीलता को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी मदद से आपको अर्थराइटिस के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।  Also Read - सोने से पहले की ये आदतें सेहत पर पड़ती हैं भारी, मजे-मजे में न करें ये भूल

5/6

4-त्रिकोसन (Trikonasana For Arthritis Pain)

अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप इस आसन की मदद से अपनी इस परेशानी को खत्म कर सकते हैं। ये आसन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाकर दर्द को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से त्रिकोसन करने पर आपको सर्दी के दिनों में जोड़ों की परेशानी को कम करने में मदद मिलती है।

6/6

5-वृक्षासन (Vrikshasana For Arthritis Pain)

वृक्षासन करने का फायदा आपके जोड़ों को मिलता है क्योंकि इसकी मदद से आपको जोड़ों में हो रहे दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये आसन आपके जोड़ों की लचीलता को बनाता है साथ ही आपको चलने-फिरने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिए इस आसन को करने से भी आपको फायदा मिल सकता है।  Also Read - पीरियड्स के दौरान तेज दर्द कहीं एंडोमेट्रिओसिस तो नहीं? इग्नोर किया तो इनफर्टिलिटी का बन सकता है कारण