धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

High pigmentation on face: चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग चेहरे पर काफी आसान तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: February 10, 2024, 10:29 AM

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon1/6

शहद से हटाएं झाईयों के दाग

High pigmentation on face: चेहरे पर झाईयां आपकी खूबसूरती में दाग की लगा देता है, ऐसे में कई महिलाएं अपने चेहरे की जिद्दी झाईयों को हटाने के लिए कुछ आसान से नुस्खों का सहारा लेती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं इन झाईयों को हटाने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं। अगर आप भी जिद्दी झाईयों से परेशान हैं, तो शहद आपके लिए रामबाण हो सकता है। जी हां, शहद के प्रयोग से चेहरे की जिद्दी झाईयों को हटा सकते हैं। इसका प्रयोग आप स्किन पर कई तरह से कर सकते हैं। दरअसल, शहद में स्किन सेल्स को रिपेयर करने का गुण होता है। इसमें अल्फा हाईड्रॉक्स एसिड और हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो स्किन की झाईयों को हटा सकता है। आइए जानते हैं जिद्दी झाईयों में कैसे करें शहद का प्रयोग?

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon2/6

शहद और मुल्तानी मिट्टी से हटाएं झाईयां

चेहरे से जिद्दी झाईयों को हटाने के लिए शहद और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। पेस्ट तैयार करने के लिए आप इसमें गुलाबजल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ करें। सप्ताह में 2 बार इसे लगाने से काफी लाभ मिल सकता है।  Also Read - गर्मी में बढ़ जाते हैं दाग-धब्बे? ये 5 टिप्स Hyperpigmentation को करेंगे कम, जानें स्किन डॉक्टर से

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon3/6

दूध में शहद डालकर पिएं – Milk With Honey For Weight Gain

दूध में शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। रोज रात को सोने से पहले शहद वाला दूध पीने से नींद भी अच्छी आती है।

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon4/6

झाईयां हटाए शहद और केला

शहद और केला स्किन की झाईयों को हटा सकता है। इसके लिए आधा केला लें, इसे अच्छे से मैश कर लें। अब इस मैश किए गए केले में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के बाद इसे साफ कर लें। इससे झाईयां धीरे-धीरे कम होंगी।  Also Read - चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से करें पपीते का इस्तेमाल, सप्ताहभर में दिखने लगेगा असर

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon5/6

शहद और टमाटर का रस

टमाटर का रस स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे जिद्दी झाईयों को हटाने में मदद मिल सकती है। इसके प्रयोग के लिए आप 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा टमाटर का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए स्किन को क्लीन कर लें।

धब्बेदार जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए शहद में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती photo icon6/6

शहद और चंदन चेहरे को करे साफ

शहद और चदन के मिश्रण के इस्तेमाल से भी झाईयों को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा चंदन पाउडर को मिक्स कर लें। अब इस लेप को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को क्लीन कर लें। इससे झाईयों की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - चेहरे की जिद्दी झाइयों को दूर करने के लिए दूध में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source