लहसुन से करें बवासीर की परेशानी दूर
Garlic for hemorrhoids : बवासीर असहनीय बीमारी है, जिससे जूझ रहे मरीजों को काफी ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में गुदे के अंदर और मलाशय द्वार के निचले वाले हिस्से में सूजन और रैशेज हो जाते हैं। इस स्थिति में मरीजों को मल त्याग करने में काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। स्थिति गंभीर होने पर बवासीर में मल त्याग के दौरान खून भी आ जाता है, इसकी वजह से मल त्याग पर मस्सा भी बन जाता है। बवासीर की परेशानियों को दूर करने के लिए समय पर डॉक्टर से इलाज की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ इसके लक्षणों में सुधार के लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको लहसुन से बवासीर में होने वाले फायदों और इसके सेवन का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-