बालों को तेजी से बढ़ाने के क्या तरीके हैं?
पिछले कुछ सालों में बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में बाजार में बालों की ग्रोथ बढ़ाने, उन्हें गिरने से रोकने और घना बनाने का दावा करने वाले हजारों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि, कई बार इन महंगे प्रोडक्ट्स को यूज करने के बाद भी कोई फर्क नहीं दिखाई देता है। ऐसे में लोगों की समस्या तो खत्म नहीं होती, लेकिन जेब जरूर ढीली होने लगती है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बालों को गिरने से बचा सकते हैं, साथ ही उनकी ग्रोथ भी बढ़ा सकते हैं।
