हाथों को देखकर समझ जाएं बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, बस देना होगा इन संकेतों पर ध्यान

High Cholesterol Hone ke Kya Lakshan hai : शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिसमें कुछ लक्षण आपके हाथों पर भी दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Published : August 11, 2025 1:23 PM IST

1/6

हाथों में दिखाई देते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

High Cholesterol Signs on Hands : शुरुआती समय में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नजर नहीं आते हैं। अधिकतर मामलों में इसका पता तब चलता है, जब हम किसी तरह का ब्लड टेस्ट करवाते हैं। हालांकि, जब हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट का निर्माण काफी ज्यादा हो जाता है, जो ब्लड फ्लो काफी धीमा या बंद हो जाता है, ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण नजर आते हैं। अन्य लक्षणों के अलावा, कभी-कभी स्किन पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखते हैं। मुख्य रूप से कोहनी, जोड़ों, घुटनों, हाथों पर कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं हाथों पर कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?

2/6

हाथों का ठंडा होना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा होने पर बार-बार हाथ ठंडे हो सकते हैं। कई बार गर्म करने की स्थिति में भी हाथ ठंडे हो जाते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।  Also Read - हाई कोलेस्ट्रोल से हार्ट अटैक का खतरा?देखें ये वीडियो

3/6

हाथों में झुनझुनी महसूस होना

हाथों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होना भी कोलेस्ट्रॉल के संकेत हो सकते हैं। दरअसल, ब्लड का फ्लो धीमा या बंद होने पर सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज करने से बचें। यह स्थिति गंभीर होने की ओर इशारा करता है।

4/6

हाथों पर स्किन की समस्याएं होना

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हाथों की स्किन पर भी नजर आते हैं। इस स्थिति में हाथों पर पीले-पीले रंग के उभार दिखाई देते हैं। इसके साथ ही हाथों के नाखून और हाथों की स्किन नीले रंग की दिखाई देने लगती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लें और अपना इलाज कराएं।  Also Read - हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो खाना शुरू कर दें ये 3 सब्जियां, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

5/6

उंगलियों में दर्द होना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में उंगलियों में दर्द और सूजन जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, नसों में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपकी उंगलियों में अक्सर दर्द की परेशानी रहती है, तो ऐसे में फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

6/6

ग्रीप स्ट्रेंथ कम होना

हाथों की पकड़ने की क्षमता कम होना भी बैड कोलेस्ट्रॉल हाई होने की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें और फौरन अपनी जांच कराएं।  Also Read - सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स पीने से भी धमनियों से साफ होने लगेगा कॉलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक का खतरा कम होगा