हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण (Warning Signs And Symptoms Of Heart Blockage)
हार्ट ब्लॉक तब होता है, जब आपके हृदय के ऊपरी चैंबर्स (Upper Chambers) से विद्युत संकेत आपके हृदय के निचले चैंबर्स तक ठीक से नहीं पहुंचते हैं। हार्ट ब्लॉक की तीन डिग्री होती हैं। फर्स्ट डिग्री हार्ट की स्थिति में ब्लॉक से न्यूनतम समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, थर्ड डिग्री हार्ट ब्लॉक काफी ज्यादा घातक माना जाता है। हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी अधिकांश लोगों में बढ़ती उम्र के साथ विकसित होता है। हालांकि, यह जन्मजात भी हो सकती है। हार्ट ब्लॉकेज की स्थिति में शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज होने पर शरीर में दिखने वाले संकेत कौन से हैं?