पैरों के आसपास इन 5 संकेतों से समझ जाएं धमनियां हो चुकी हैं ब्लॉक, तुरंत कराएं अपनी जांच

Warning signs of blocked arteries in legs : आर्टरीज ब्लॉकेज की स्थिति में पैरों के आसपास कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इस संकेतों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : May 6, 2024 12:36 PM IST

1/6

आर्टरी ब्लॉकेज होने पर पैरों में दिखते हैं ये संकेत

Warning signs of blocked arteries in legs : आर्टरी ब्लॉकेज होने पर पैरों के आसपास कई तरह के संकेत नजर आते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसे पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (Peripheral artery disease) कहा जाता है। यह पैरों को आपूर्ति करने वाली ब्लड वेसेल्स की एक स्थिति है। यह परेशानी पैरों में धमनियों के सिकुड़ने के कारण होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जो तंत्रिकाओं और अन्य टिश्यूज को डैमेज कर सकता है। इस स्थिति में पैरों के आसपास कई तरह के संकेत नजर आते हैं। आइए जानते हैं इसके संकेत क्या हैं?

2/6

पैर हो जाते हैं ठंडे

आर्टरीज ब्लॉक होने पर ब्लड सप्लाई में कमी होने के कारण मरीजों के पैर काफी ठंडे हो जाते हैं। ऐसे में आपको चलने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें। अगर आप लंबे समय तक इसे इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकता है।  Also Read - आर्टरी ब्लॉक होने का क्या मतलब होता है? डॉक्टर ने बताया कैसे कर सकते हैं ठीक

3/6

जांघ के मसल्स में दर्द

आर्टरीज ब्लॉक होने पर धमनियों में खून और ऑक्सीजन का सप्लाई कम हो जाता है, जिसकी वजह से जांघ के मांसपेशियों में काफी दर्द होने लगता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

4/6

पैरों में होता है दर्द

आर्टरी ब्लॉकेज होने की स्थिति में पैरों में ब्लड सप्लाई सही ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में पैरों में अक्सर दर्द की परेशानी रहती है। अगर आपके पैरों में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।  Also Read - आपकी गर्दन में ब्लॉक्ड आर्टरी के 7 शुरुआती लक्षण

5/6

रात के समय में पैरों में जकड़न होना

रात के समय अगर नसों में खिंचाव या फिर पैरों में जकड़न जैसा महसूस होता है और आपकी नींद बार-बार डिस्टर्ब हो रही है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके और आर्टरी ब्लॉकेज की स्थिति में सुधार हो सके।

6/6

पैरों के घाव जल्दी ठीक न होना

आर्टरी ब्लॉकेज होने पर पैरों में ऑक्सीजन और ब्लड का सप्लाई सही ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में आपके घाव को भरने में काफी देरी हो सकती है। अगर आपके घाव लंबे समय से नहीं भर रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।  Also Read - ब्लॉक धमनियों को खोलने के लिए पिएं ये 7 लाल फलों का जूस, हार्ट अटैक का खतरा होगा काम