hamburger icon
A
Read in English

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी से भरपूर सब्जियां का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट सब्जियों की लिस्ट

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 15, 2026, 2:56 PM

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon1/6

पेट को ठंडा रखने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं?

Summer Vegetables: गर्मियों में अगर आप पेट को ठंडा रखना चाहते हैं, तो तरह-तरह के ड्रिंक्स के अलावा कुछ सब्जियों को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इनमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो न सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखती हैं, बल्कि यह पेट को ठंडा रखने में भी प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आप गर्मी की इन सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी बूस्ट करने में भी मदद मिल सकती है।

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon2/6

पाचन के लिए बेस्ट है भिंडी

गर्मियों के दिनों में भिंडी काफी फायदेमंद होती है। यह पाचन में सहायक और फोलेट से भरपूर मानी जाती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आप इसे फ्राई करके, करी में डालकर या फिर अन्य तरह से अपने डाइट में जोड़ सकते हैं। Also Read - डायबिटीज के मरीज गर्मी में जरूर खाएं 3 सब्जियां, बिना दवाओं के ही कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon3/6

गर्मियों के लिए बेस्ट है टमाटर

टमाटर गर्मियों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। गर्मियों के दिनों में अगर आप नियमित रूप से टमाटर का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपका पेट ठंडा रहेगा।

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon4/6

गर्मियों में खाएं लौकी से बनी चीजें

लौकी को गर्मियों की सबसे हेल्दी सब्जी मानी जाती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और पाचन के लिए भी यह काफी अच्छी होती है। अगर आप नियमित रूप से लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन में सुधार आ सकता है। साथ ही यह पेट की गर्मी और एसिडिटी कम कर सकती है। Also Read - गर्मियों में तोरई खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डायबिटीज से लेकर मोटापा होगा कंट्रोल

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon5/6

गर्मियों में खाएं शिमला मिर्च

गर्मियों के सीजन के लिए टमाटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह विटामिन C और हाइड्रेशन से भरपूर होता है। आप इसे कच्चे काटकर सलाद में डालें या फिर रोस्ट करके भी अपने आहार में जोड़ सकते हैं।

किन सब्जियों के खाने से पेट ठंडा रहता है? जानें, गर्मियों में 5 बेस्ट सब्जियां photo icon6/6

गर्मियों में पेट को ठंडा रखे खीरा

खीरे में करीब 95% पानी होता है। यह न सिर्फ आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। अगर आप गर्मियों में अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसे सलाद के रूप में डाइट में शामिल करें। इसके अलावा आप डिटॉक्स ड्रिंक्स भी एड कर सकते हैं।  Also Read - गर्मी में रोजाना खाएं शिमला मिर्च, कब्ज के साथ-साथ इन 5 बीमारियों की होगी छुट्टी!