5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज

Unusual symptoms of diabetes : आइए आपको बताते हैं हाई ब्लड शुगर से जुड़े ऐसे लक्षणों के बारे में, जो कहीं न कहीं आपको नजर तो आते हैं पर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 21, 2022, 9:55 AM

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon1/6

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood Sugar!

Unusual symptoms of diabetes : आपका लाइफस्टाइल आपको कई बीमारियों का शिकार बनाने का काम करता है, जिसमें से एक है डायबिटीज (Warning signs of Diabetes)। भले ही आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हों लेकिन आपका खराब खान-पान कहीं न कहीं आपको इस बीमारी का शिकार बना ही देता है। डायबिटीज में आपका ब्लड शुगर हाई रहने लगता है, जो कहीं न कहीं आपके पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर आपके दिल, नसों, आंखों, गुर्दों और तो लिवर को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए अक्सर इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण बहुत आम होते हैं, जो जल्दी पकड़ में नहीं आते हैं। आइए आपको बताते हैं हाई ब्लड शुगर (High Blood sugar warning signs in hindi) से जुड़े ऐसे लक्षणों के बारे में, जो कहीं न कहीं आपको नजर तो आते हैं पर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon2/6

1-गर्दन पर कालापन (High Blood Sugar Causes Darken Neck )

डायबिटीज में अक्सर जब आपका ब्लड शुगर बढ़ता है तो आपको बहुत ज्यादा पेशाब आने लगता है, जिससे ये अंदाजा लगाया जाता है कि डायबिटीज हो गई है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ब्लड शुगर बढ़ने पर आपकी गर्दन काली होना शुरू हो जाती है साथ ही उस पर मौजूद स्किन भी मोटी होने लगती है। आपको डायबिटीज होने पर गर्दन अलग सी दिखाई देने लगती है। इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज न करें।  Also Read - पेशाब से जुड़ी बीमारी 'ओलिगुरिया' क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और गंभीरता के बारे में

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon3/6

2-बार-बार इंफेक्शन (High Blood Sugar Causes Repeated Infections)

अगर आपको बार-बार इंफेक्शन होने की शिकायत रहती है तो कहीं न कहीं आप डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। डायबिटीज आपके मेटाबॉल्कि डिसऑर्डर है, जो कहीं न कहीं आपके इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करने का काम करता है। जब आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो आप बार-बार इंफेक्शन से प्रभावित होने लगते हैं। आपको स्किन इंफेक्शन से लेकर यीस्ट, वजाइनल और मूत्राशय का संक्रमण हो सकता है।

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon4/6

3-मूड खराब रहना (​ High Blood Sugar Causes Low Mood)

अगर आर बीते कुछ दिनों से चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं तो ये आपके हाई ब्लड शुगर बढ़ने की एक निशानी है। ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको चिड़चिड़ाहट, हमेशा असमंजस की स्थिति में रहने जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको लग रहा है कि बीते कुछ दिनों से आपकी आदतों में बदलाव हो रहा है तो आपको अपना ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत है।  Also Read - क्या प्रेग्नेंसी में हेयर कलर या हेयर स्पा करवाना सुरक्षित है?

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon5/6

4-वजन कम होना (​High Blood Sugar Causes Weight Loss)

वेट लॉस की कोशिशों में लगे लोगों के लिए वजन कम होना खुशी की बात हो सकता है लेकिन अगर बिना किसी वजह के आपका वजन कम हो रहा है तो आप डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। अक्सर ब्लड शुगर बढ़ने पर आपके वजन में बदलाव होना शुरू हो जाता है लेकिन अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

5 लक्षण को नजरअंदाज करने से 'साइलेंट किलर' बन जाता है High Blood sugar! जानें किस गलती से बिगड़ती है डायबिटीज photo icon6/6

5-खुजली होना (​ High Blood Sugar Causes Itching )

डायबिटीज की वजह से अक्सर नसें कमजोर होना शुरू हो जाती हैं, जिसकी वजह से उनके सिकुड़ने का खतरा बढ़ जाता है और जब आप इंफेक्शन का शिकार होते हैं तो आपको सबसे पहले खुजली होने लगती है। इतना ही नहीं आपको पपड़ीदार स्किन की भी समस्या हो सकती है। इसलिए स्किन में खुजली की परेशानी को नजरअंदाज न करें।  Also Read - बच्चों को लू से कैसे बचाएं? ये 5 घरेलू उपाय आएंगे बेहद काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source