इन 5 तरह के फूड्स को खाने से पाइल्स में आता है खून! जानें कौन से फूड्स खाने से मल के साथ निकलता है खून

आप अपनी डेली डाइट से ऐसी चीजों को बाहर कर दें, जो इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह होती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 तरह के फूड्स के बारे में, जो पाइल्स (foods to avoid in piles) की वजह बन सकते हैं।

Written by Jitendra Gupta | Published : January 25, 2023 12:01 PM IST

1/6

किन फूड्स के सेवन से आता है मल में खून

foods to avoid in piles : आपका खराब खान-पान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल आपको कई बीमारियों का शिकार बनाता है। इतना ही नहीं खराब खान-पान की वजह से आपका पाचन भी बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इनमें गैस बनना, अपच, कब्ज और दूसरी समस्याएं शामिल हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इन परेशानियों को तो दवा से दूर किया जा सकता है तो आपको बता दें कि ज्यादा दिनों तक गैस और कब्ज कई गंभीर परेशानियों की वजह बन सकता है, जिसमें बवासीर यानि की पाइल्स (Piles in hindi) भी शामिल है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट से ऐसी चीजों को बाहर कर दें, जो इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह होती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 तरह के फूड्स के बारे में, जो पाइल्स (foods to avoid in piles) की वजह बन सकते हैं।

2/6

1-फास्ट फूड (fast Food To Avoid In Piles) मौजूदा वक्त में फास्ट फूड सबसे ज्यादा बिकने और खाए जाने वाले फूड्स में से एक है। फास्ट फूड्स में तेज मसाले और दुनियाभर की अनहेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से आंतों को काफी नुकसान पहुंचता है और आपका पाचन तंत्र सही तरीके से खाने को पचा भी नहीं पाता है। फास्ट फूड बवासीर की सबसे बड़ी वजह है।

मौजूदा वक्त में फास्ट फूड सबसे ज्यादा बिकने और खाए जाने वाले फूड्स में से एक है। फास्ट फूड्स में तेज मसाले और दुनियाभर की अनहेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से आंतों को काफी नुकसान पहुंचता है और आपका पाचन तंत्र सही तरीके से खाने को पचा भी नहीं पाता है। फास्ट फूड बवासीर की सबसे बड़ी वजह है।  Also Read - क्या फिटकरी लगााने से स्किन में होती है जलन? डॉक्टर ने बताया इन लक्षणों के दिखते ही इस्तेमाल करना कर दें बंद

3/6

2-फ्रोजन फूड (frozen Foods To Avoid In Piles)

जिस तरह फास्ट फूड आपके पाचन को नुकसान पहुंचाता है ठीक उसी तरह फ्रोजन फूड भी पाइल्स के खतरे को बढ़ाने का काम करता है। दरअसल फ्रोजन फूड्स का सेवन पाचन के लिए नुकसानदायक साबित होता है और इसमें फाइबर जैसे पोषक तत्व की भी कमी होती है, जिसकी वजह से पाइल्स की परेशानी खड़ी होती है।

4/6

3-तेल और मसाला (oily Foods To Avoid In Piles)

अगर आप बहुत ज्यादा मसालेदार खाना या फिर तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। दरअसल ज्यादा तेल और मसाले से बना खाना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम करता है और पाइल्स का कारण बन सकता है। ये मसालेदार फूड्स आपके शौच में खून आने की परेशानी को भी बढ़ाते हैं।  Also Read - एंटीबायोटिक्स लेकर कंट्रोल है सोनिया गांधी की तबीयत, जानिए क्यों और कैसे बिगड़ा उनका स्वास्थ्य

5/6

4-चीज़ का सेवन (cheez To Avoid In Piles)

अगर आपको हर खाने में चीज़ डालने की आदत पड़ गई है तो आपको तुरंत अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। चीज़ का अधिक सेवन कब्ज बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं जरूरत से ज्यादा चीज का सेवन बवासीर के खतरे को भी बढ़ाने का काम करता है। इसलिए चीज़ के इस्तेमाल से बचें।

6/6

5-पैकेटबंद फूड्स (packaged Foods To Avoid In Piles)

बहुत से लोग भूख लगने पर पैकेटबंद फूड्स का सेवन करते हैं, जिसमें चिप्स और नमकीन शामिल है। ये सभी चीजे आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इन फूड्स में फाइबर की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से इन्हें पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसके साथ ही इनमें तेल की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो पाइल्स का खतरा बढ़ाने का काम करती है।  Also Read - तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, वैक्सीन पर भी है भारी, इन देशों में मिले केस