दिल की नसों को कमजोर कर देती हैं ये 5 बीमारियां
हर गुजरते दिन के साथ आपको ऐसे किस्से सुनने को मिल जाएंगे कि फलाने व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई या उसे हार्ट अटैक पड़ गया। 35 से 45 के बीच की उम्र के लोगों में ये खतरा ज्यादा देखने को मिलता है और मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति रातों रात इस बीमारी का शिकार हो जाता है बल्कि बीते कई दिनों से अंदर ही अंदर उसके दिल की नसें कमजोर हो रही होती हैं, जिसकी वजह से ये स्थिति होती है। हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल तक जाने वाली नसों में रक्त का बहाव कम या फिर बंद हो जाता है और उसके पीछे ढेर सारे कारण छिपे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिल की नसों को कमजोर करने वाले 5 कारण, जो हार्ट अटैक का भी कारण बनते हैं।