hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम

How to Protect heart stroke : गर्मियों में लू से बचने के लिए आप कई तरह के आसान उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: May 16, 2024, 5:01 PM

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon1/6

लू से बचने के लिए क्या करें?

How to Protect heart stroke : पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मई-जून की गर्मी हर साल लोगों पर अपना कहर ढाती है। इस साल भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। इस सीजन में लोगों को कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिसमें लू लगना काफी कॉमन है। अप्रैल, मई जून में लोगों को लू लगने की परेशानी काफी ज्यादा होती है। अगर आपको भी लू के खतरे का डर सता रहा है, तो परेशान न हों। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे लू के खतरे से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं लू से बचने के लिए क्या करें?

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon2/6

शरीर को रखें हाइड्रेट

बढ़ती गर्मी से अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने शरीर को डाइट्रेट रखें। इसके लिए समय-समय पर कुछ अंतराल में पानी पीते रहें। अगर सादा पानी नहीं पी पा रहे हैं, तो नारियल पानी, नींबू पानी, खीरा, तरबूज जैसी चीजों का सेवन करें।  Also Read - लू लगने पर शरीर के किस अंग पर कैसा असर होता है?  

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon3/6

शरीर को अच्छे से ढकें

लू से बचाव के लिए अपने शरीर को सूर्य की किरणों के संपर्क में न आने दें। इसके लिए लाइट रंग के कपड़े पहनें, आंखों पर चश्मा लगाएं, टोपी, गमछा इत्यादि का इस्तेमाल करके सिर को ढकें। इससे आप खुद को सूर्य की किरणों से काफी हद तक प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon4/6

फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा न करें

गर्मी और लू से बचने के लिए इस सीजन में काफी ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी न करें। इससे आपके बॉडी का टेम्प्रेचर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही हीट स्ट्रोक का भी खतरा रहता है।  Also Read - ज्यादा गर्मी के कारण होता है हीटस्ट्रोक, तो इसकी मुख्य वजह है हीट इंडेक्स; जानें इसके बारे में

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon5/6

खाली पेट न जाएं बाहर

लू और गर्मी में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए खाली पेट पेट घर से बाहर न निकलें। अगर आप खाली पेट लंबे समय तक धूप से बाहर निकलते हैं, तो इससे चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस तरह की परेशानी से बचने के लिए घर से बाहर कुछ खाकर निकलें।

गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम photo icon6/6

धूप में जाना करें अवॉयड

लू से बचने के लिए सबसे पहले धूप में बिना वजह बाहर जाना अवॉइड करें। साथ ही अगर आप घर के अंदर हैं, तो अपने खिड़की और फर्दे को अच्छी तरह से बंद करके रखें। इससे लू से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।  Also Read - लू लगने पर सबसे पहले क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जिनसे चक्कर आने और सिरदर्द में मिलेगा आराम