बढ़े वजन को कम करने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन!
Weight loss tips for thyriod Patient : शरीर में थायराइड बढ़ने पर लोगों को क्या-क्या परेशानियां होती हैं? कुछ लोग शरीर पर सूजन या फिर वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं तो कुछ लोग बेवजह वजन कम होने की बात करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में थायराइड की मात्रा बढ़ने और वजन बढ़ने के बीच एक संबंध है। थायराइड हमारे शरीर में मौजूद एक ग्रंथि है, जो गले के पीछे की ओर होती है और थायराइड हार्मोन (Weight loss in Thyroid)को रिलीज करती है। जब ये ग्रंथि अंडर या जरूरत से एक्टिव हो जाती है तो हार्मोन कम या ज्यादा रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से शरीर के वजन में बदलाव होना शुरू हो जाता है। हालांकि दवाओं से थायराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है लेकिन कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो थायराइड हार्मोन से होने वाली इस परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड्स थायराइड से बढ़ने वाले वजन को कंट्रोल (Weight loss tips for thyriod Patient) कर सकते हैं।