बच्चे को स्कूल की आदत कैसे डालें
How to Make Child ready for School: हर दिन सुबह जल्दी उठना और स्कूल के लिए तैयार होना कई बार बच्चों के लिए मुश्किल काम बन जाता है। नींद अधूरी होना, ठंडा मौसम या देर रात तक जागना जैसी वजहों से बच्चे सुबह उठने में आनाकानी करते हैं। इसका असर सिर्फ उनकी दिनचर्या पर नहीं पड़ता, बल्कि माता-पिता को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मम्मी-पापा को बार-बार बच्चे को जगाना, नाश्ता तैयार करना और समय पर स्कूल भेजना एक चुनौती बन जाता है। लेकिन कुछ सरल उपायों से इस परेशानी को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, अगर बच्चे को सही तरीके से समझाया जाए और कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं, तो वह खुद ही जल्दी उठकर तैयार हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे।
