45+ महिलाएं चेहरे पर लगाएं किचन में मौजूद ये 5 चीजें, मिट जाएंगी झुर्रियां और त्वचा बनेगी जवां

Skin Care Tips After 45 Years: 45 की उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आप किचन में मौजूद इन 5 चीजों को अप्लाई कर सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : March 6, 2025 3:06 PM IST

1/6

45+ की महिलाएं चेहरे पर लगाएं ये चीजें

Skin Care at Home: 45 की उम्र के बाद सेहत के साथ ही त्वचा को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पर कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। इसकी वजह से त्वचा डल और बेजान नजर आने लगती है। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने लगती हैं। ऐसे में त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए अधिकतर महिलाएं एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन, आप चाहें तो किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे को यंग बनाए रख सकती हैं। किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आप भी इन्हें अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा की झुर्रियां कम होंगी और त्वचा एकदम जवां नजर आएगी।

2/6

चेहरे पर लगाएं शहद

अगर आप 45+ की हैं, तो अपने चेहरे पर शहद जरूर लगाएं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। शहद त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह एंटी-एजिंग का काम भी करता है। चेहरे पर शहद लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। आप 1-2 चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। Also Read - क्या एंटी-डैंड्रफ शैंपू से चेहरा धोने पर एक्ने ठीक हो सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई

3/6

चेहरे पर लगाएं खीरा

खीरे में पानी अधिक मात्रा में होता है। आप अपने चेहरे पर खीरा भी लगा सकते हैं। अगर आपकी उम्र ज्यादा है, तो आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखता है। खीरा त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आप खीरे को कद्दूकस करें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे त्वचा पर कसाव आएगा और दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

4/6

पपीते का पैक लगाएं

45 से ज्यादा उम्र की महिलाएं चेहरे पर पपीता भी लगा सकती हैं। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। पपीता त्वचा को जवां बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके लिए आप पके हुए पपीते को मैश कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। पपीता त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है। Also Read - डल, ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन पर कौन-सा सीरम लगाएं? डॉक्टर ने दी स्किन टाइप के अनुसार टिप्स

5/6

दूध की मलाई

दूध की मलाई भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। 45+ वाली महिलाओं के लिए दूध की मलाई बेहद अच्छी मानी जाती है। इसलिए अगर आप भी 45 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो अपने चेहरे पर दूध की मलाई लगा सकती हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई होते हैं। मलाई में एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड भी होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। दूध की मलाई त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

6/6

केले का पेस्ट

पपीते की तरह ही, केले का पेस्ट भी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। केला त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं। केले का पेस्ट त्वचा को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाता है। केला त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है। केले का पेस्ट त्वचा की झुर्रियों को मिटाने में असरदार होता है। Also Read - वजन बढ़ने से खराब होती हेल्थ का चेहरे पर दिखता है पहला असर, जानें क्या बोलीं डॉक्टर