hamburger icon
A
Read in English

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें

बदलता मौसम अक्सर अपने साथ सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं के साथ-साथ एलर्जी, हेपेटाइटिस, फेफड़े के संक्रमण और दूसरी बीमारियां लेकर आता है, जिनसे बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 28, 2022, 9:15 PM

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon1/6

डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी

सर्दी के मौसम में अक्सर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और जैसे अभी के हालात है उसे देखकर ये महसूस होता है हमारे लिए खुद को सुरक्षित रख पाना कितना जरूरी है। इन दिनों में संक्रमण और दूसरी बीमारियों का खतरा आम होता है, जिससे बचाने का काम करता है हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम लेकिन जब इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो आपके लिए खतरा उतना ही बढ़ जाता है। गुजरात आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस आयुर्वेदाचार्य डॉ. वैद्य कहते हैं कि बदलता मौसम अक्सर अपने साथ सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं के साथ-साथ एलर्जी, हेपेटाइटिस, फेफड़े के संक्रमण और दूसरी बीमारियां लेकर आता है, जिनसे बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हालांकि आप अपनी डेली डाइट में कुछ बदलाव कर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से बदलाव आपके लिए जरूरी साबित हो सकते हैं।

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon2/6

1-डाइट में शामिल करें हरी सब्जियां

आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, पत्तागोभी, मूली शामिल करनी चाहिए। ये सभी हरी सब्जियां विटामिन्स ए, बी, सी और आयरन, कैल्शियम जैसे मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर के गुणों से संपन्न होती हैं और इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपके शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इस वजह से आपका पेट भी ठीक रहता है और आपका पाचन तंत्र भी ठीक तरीके से काम करता है। इसलिए इन गुणों के कारण आपको हरी सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिए।  Also Read - जिम के दौरान की जाने वाली वे 3 गलतियां जो रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती हैं

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon3/6

2-जरूर खाएं सलाद

आपको खाना खाने के साथ-साथ कुछ प्रकार के सलाद का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद मिलती है। आप खाना खाने के साथ ककड़ी, मूली, गाजर, प्याज, चुकंदर जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों में प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक हमारे शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है। इसलिए इनके ऊपर से नमक न डालें।

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon4/6

3-अनाज करते हैं इम्यूनिटी बूस्ट

आपको अपनी डाइट में गेहूं, ज्वार, बाजरा जैसे अनाज शामिल करने चाहिए, जो आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाने में मदद करते हैं। आप चोकर का सेवन भी कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी कब्ज की समस्या दूर होती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।  Also Read - क्या हर किसी को कैल्शियम की टेबलेट खानी चाहिए? क्या बिना जरूरत इन्हें खाने से नुकसान भी हो सकता है?

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon5/6

4-ताजे फलों का सेवन करें

आपको अपनी डाइट में संतरा, मौसमी फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और दूसरे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से या फिर इनका रस पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है। आपको इनके रस चीनी या फिर नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Best Things for immunity in hindi : डेली रूटीन में ये चीजें करने से ही महज बढ़ सकती है इम्यूनिटी! जानें कौन सी हैं ये 5 आसान चीजें photo icon6/6

5-ड्राई फ्रूट्स जरूर करें शामिल

आपको खाने के साथ-साथ अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट भी शामिल करने चाहिए। बादाम, काजू, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ए, प्रोटीन्स, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिनका नियमित सेवन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगा और शरीर में एंटीबॉडी बनाने में भी मदद करेगा।  Also Read - मानसून में पैरों में खुजली और दाद की समस्या क्यों होने लगती है?