Weight Loss के लिए ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें!
Green tea flavours : शादी का सीजन आने वाला है और इन दिनों के लिए लोग न जाने कब से अपनी बढ़ी तोंद को कम (Weight loss tips in hindi) करने में लग जाते हैं। जिसकी शादी है वो भी और जो उसके दोस्त-यार है वो भी। शादी के दिनों में फिट दिखना सभी को पसंद है लेकिन फिट दिखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपके भी किसी सगे-संबंधी या फिर दोस्त-यार की शादी है और आपकी तोंद बाहर निकली हुई है तो आपको कुछ ऐसा करने की जरूरत है, जिससे आपको अपना वेट कम करने में मदद मिले। वजन घटाने के लिए अगर आप रोज सुबह ग्रीन टी पी रहे हैं और रोज पी-पी कर आप बोर हो चुके हैं तो आपको अपनी इस ड्रिंक में कुछ दूसरी चीजों को मिलाने की जरूरत है। ये चीजें न सिर्फ आपकी ग्रीन टी का जायका (Green tea flavours in hindi) बढ़ाएंगी बल्कि आपको तेजी से वेट लूज करने में मदद भी करेंगी। आइए जानते हैं ग्रीन टी में मिलाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें।