स्कूल से आए बच्चे से न पूछे ये बात
Good parenting tips: आज के समय में बच्चों की परवरिश करना चुनौती बन गया है, क्योंकि वे अधिक चिड़चिड़े और संवेदनशील हो गए हैं। डिजिटल मीडिया, सामाजिक दबाव और बढ़ते हुए शिक्षा के दबाव के कारण बच्चों में मानसिक तनाव और असंतोष बढ़ गया है। इस वजह से वे छोटी-छोटी बातों पर जल्दी नाराज हो जाते हैं और उनका संयम कम हो गया है। ऐसे में जब बच्चे स्कूल से घर लौटते हैं, तो उनके मन में अक्सर कई विचार होते हैं – दोस्तों के साथ की गई मस्ती, स्कूल में सीखी गई नई बातें या फिर किसी समस्या का सामना। ऐसे में माता-पिता की आदत होती है कि वे बच्चे से कई सवाल पूछते हैं। हालांकि, माता-पिता के यह कुछ सवाल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए ज हम आपको यहां पांच ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी बच्चों से न पूछें, क्योंकि यह उन्हें एंग्जायटी का शिकार बना सकते हैं।
